[aioseo_breadcrumbs]

Safer Internet Day–2026″ के अवसर पर जिला सभागार, मुजफ्फरनगर में कार्यशाला का किया गया आयोजन

Share This Article

दिनांक 10.02.2026 को Safer Internet Day–2026 के अवसर पर जिला सभागार में *“Smart Technology, Safe Choices”* थीम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्वार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त)  गजेन्द्र सिंह महोदय द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यशाला के दौरान साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी लिंक/कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इंटरनेट एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजी के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सतर्क उपयोग पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

अधिकारीगण द्वारा बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, ऐसे में Smart Technology के साथ Safe Choices अपनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि साइबर अपराधों से स्वयं को एवं समाज को सुरक्षित रखा जा सके। प्रतिभागियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर, शिकायत की प्रक्रिया तथा त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This