[aioseo_breadcrumbs]

चौ छोटूराम महाविद्यालय में सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ

Share This Article

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में प्राचार्य डॉ के पी सिंह जी के निर्देशन में आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित तथा फीता काटकर किया गया I

 

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार ने सभी वॉलंटियर्स कों सात दिवसीय शिविर की शुभकामनाएं दी तथा सभी वालंटियर से अनुशासित रहने तथा समाज में जाकर लोगों को जागरूक कर अनेको कुरीतियों को दूर करने की अपील की । तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने-अपने इकाइयों का नेतृत्व किया । प्रथम यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरी शंकर ने सभी वॉलिंटियर्स को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों से परिचय कराया l राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संयोनी दास ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास के बारे में विस्तार से सभी वॉलिंटियर को अवगत कराया l राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधीर पाल ने सभी वालंटियर को अनुशासन के महत्व से अवगत कराया तथा वे किस तरह सामाजिक सेवा कर अपना व्यक्तित्व विकास कर सकते हैं के बारे में बताया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संयोनी दास ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सभी वॉलिंटियर्स ने आंशिक श्रमदान कर अपने बेस कैंप की साफ-सफाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ आर के सिंह, डॉ के पी सिंह मलिक, डॉ ओमबीर सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार आदि का विशेष योगदान रहा l

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This