दिनांक 10.02.2026 को कार्यालय मंडलायुक्त सभागार, सहारनपुर, में आहूत की गयी। उक्त बैठक में 1- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर, 2-जिलाधिकारी, शामली, 3- उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण, मु०नगर, 4-सचिव, विकास प्राधिकरण, मु०नगर, 5-मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के प्रतिनिधि सहायक वास्तुविद नियोजक, 6- मुख्य कोषाधिकारी, सहारनपुर, 7- अधीक्षण अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, सहारनपुर 8-अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, एवं प्राधिकरण के मा० बोर्ड सदस्य, 9- श्री शरद शर्मा, 10- श्री गजे सिंह तथा प्राधिकरण कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में 58वीं बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए, मा0 बोर्ड की 59वीं बैठक में बजट प्रस्ताव, ट्रांसपोर्टनगर योजना के अन्तर्गत निस्तारित सम्पत्ति को निष्प्रयोज्य घोषित किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव, सेवानिवृत्त एवं अंशकालिक कार्मिकों को रखे जाने का प्रस्ताव, मुजफ्फरनगर महायोजना की सीमा जानसठ रोड पर, दिल्ली रोड, रूडकी रोड, सहारनपुर रोड, शामली रोड पर विस्तार किये जाने का प्रस्ताव एवं ए.टू.जेड़ रोड पर उपलब्ध चौडाई के अनुसार चौडीकरण किये जाने के प्रस्ताव के साथ-साथ शामली महायोजना के 52 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए जी.आई.एस. बेेस्ड महायोजना तैयार किये जाने के प्रस्ताव पर मा० बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण









