[aioseo_breadcrumbs]

सीएमओ के आदेश पर झोलाछाप रोकथाम अभियान के तहत कई अस्पतालों का किया गया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मुजफ्फरनगर के निर्देश पर जनपद में अपंजीकृत झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को रुड़की रोड क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण डिप्टी सीएमओ (फोरेंसिक एक्सपर्ट) डॉ. अजय कुमार सरधना के नेतृत्व में किया गया।

अभियान के दौरान रुड़की रोड स्थित आस्था नर्सिंग होम, विश्वास नर्सिंग होम, लोकप्रिय हॉस्पिटल, एम. चरक हॉस्पिटल, मरियम हॉस्पिटल (मदीना चौक) तथा सोफिया मेडिकल सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता, उपलब्ध सुविधाओं और मेडिकल रिकॉर्ड की गहन जांच की गई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार सरधना ने अस्पताल संचालकों एवं पंजीकृत चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेडिकल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अपंजीकृत या अयोग्य व्यक्ति द्वारा उपचार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा मरीजों के तीमारदारों के साथ अस्पताल स्टाफ का व्यवहार शालीन, सहयोगपूर्ण और संवेदनशील होना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This