योग साधना यशवीर आश्रम के 22 वे वार्षिक महोत्सव के अवसर पर 51 किलो शुद्ध देसी घी व वेद मंत्रों उच्चारण से हुआ महायज्ञ का आयोजन*

जनपद मुजफ्फरनगर की बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के 22वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आश्रम में संकट मोचन मनोकामना पूर्ण प्राचीन महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ 51 किलो शुद्ध देसी घी एवं स्वामी यशवीर महाराज व ब्रह्मचारी मृगेंद्र द्वारा वेद के पवित्र मंत्रों के मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक किया गया। महायज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान कट्टर हिंदुत्व की आवाज बन चुके स्वामी यशवीर महाराज ने वक्फ बोर्ड को भंग कर सनातन बोर्ड बनाने की बड़ी मांग उठाई। महायज्ञ में शामिल हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं का जन्म प्रतिशत घट रहा है और मुसलमान का बढ़ रहा है यह एक चिंताजनक विषय है उन्होंने कहा हर घर में कम से कम दो तीन बच्चे अवश्य होने चाहिए। महायज्ञ में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, व राजनीतिक व्यक्तियों समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।