*पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया
*पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया

*पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया*
मुज़फ्फरनगर- शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुसार आज “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खाई खेड़ी रोड पर स्थित सत्य विहार कॉलोनी में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रमोद उटवाल, पूर्व मा0सदस्य विधान सभा पुरकाज़ी व अध्यक्ष नगर पंचायत पुरकाजी जहीर अहमद फारुकी के द्वारा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में कस्बे वासियो को जागरूक किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कैम्पों का आयोजन किया गया,जिनमे मुख्यतः पी 0 एम0 स्वनिधि,आयुष्मान कार्ड,उज्ज्वला योजना,हेल्थ कैम्प,प्रधान मंत्री आवास योजना आदि शामिल रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत भूषण खुल्लर वरिष्ट भाजपा नेता, हरिराम सक्सेना केपी सिंह आदि वरिष्ट भाजपा नेता, मनीष कुमार वर्मा अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत पुरकाजी, मुकेश कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक पीएम जूनियर हाई स्कूल पुरकाजी, सफाई नायक रविकांत व हुजैफा, दीपक आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।