मुजफ्फरनगर

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा बस/टेंपो में यात्रियों का सामान/रुपये/जेवर चोरी करने वाले गिरोह के मास्टमाइंड व 15 हजार रूपये के ईनामी/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए 45 हजार रूपये व अवैध शस्त्र बरामद।*

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा बस/टेंपो में यात्रियों का सामान/रुपये/जेवर चोरी करने वाले गिरोह के मास्टमाइंड व 15 हजार रूपये के ईनामी/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए 45 हजार रूपये व अवैध शस्त्र बरामद।*

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर रामाशीष यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.10.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा बस/टेंपो में यात्रियों का सामान/रुपये/जेवर चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड व 15 हजार रूपये के ईनामी चोर अभियुक्त को महावीर चौक पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 हजार रूपये नगद व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.04.23 को वादी मौहम्मद जाहिद पुत्र अब्दुल वहाब नि0 हरसुवाडा थाना नजीबाबाद बिजनौर ने तहरीर देकर थाना सिविल लाइन पुलिस को अवगत कराया कि महावीर चौक बस स्टैण्ड पर बस मे अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के बैग मे रखे रूपये चोरी कर लिये गये है जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल सुसंगत धाराओ मे अभियोग(मु0अ0स0-138/23 धारा- 379/411 भादवि) पंजीकृत करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व अज्ञात अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। विवेचना के दौरान बस व टेम्पों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाला गिरोह प्रकाश में आया। गिरोह के 05 सदस्यों को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा आज दिनाँक 19.10.23 को गिरोह के मास्टमाइंड अभियुक्त अतीक को गिरफतार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अतीक पुत्र फकरूद्दीन निवासी मौहल्ला श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।

*बरामदगी-*
✅ 45 हजार रूपये नगद (मु0अ0स0- 138/23 धारा- 379/411 भादवि से सम्बन्धित)
✅ 01 चाकू नाजायज।

*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया वह इस गिरोह का मास्टरमाइंड है तथा सारी योजनाएं बनाता है। हम लोग बसों व टेम्पों में चढते है तथा घेरा बनाकर यात्रियो के सामान/रूपये/जेवर चोरी करते है और घटना को अंजाम देकर वापस चले जाते है।

गिरफ्तार अभियुक्त अतीक उपरोक्त काफी लम्बे समय से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने ले लिए अपने ठिकाने बदल बदल कर छिप रहा था, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त अतीक उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 138/23 धारा 379/411 भादवि 4/25 शस्त्र अधि0 थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 107/22 धारा 341/395/412 भादवि थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0 562/20 धारा 414 भादवि थाना नौचंन्दी मेरठ।
4. मु0अ0स0 131/21 धारा 3(1) गैगस्टर अधि0 थाना कटघर मुरादाबाद।
5. मु0अ0स0 539/20 धारा 379/411 भादवि थाना गलशहीद जनपद मुरादाबाद।
6. मु0अ0स0 203/18 धारा 3 प्रेविशन आंफ डेमेज पब्लिक प्राप्रटी एक्ट थाना मेनाठेर जनपद मुरादाबाद।
7. मु0अ0स0 124/19 धारा 174(ए) भादवि थाना सि0ला0 जनपद मुरादाबाद।
8. मु0अ0स0 677/23 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना सि0ला0 जनपद मुरादाबाद।
9. मु0अ0स0 745/18 धारा 3/8 गौवध अधि0 थाना सि0ला0 जनपद मुरादाबाद।
10. मु00स0 783/23 धारा 3(1) गैगस्टर अधि0 थाना सि0ला0 जनपद मुरादाबाद।
11. मु0अ0स0 661/22 धारा 379/411 भादवि थाना फिरोजाबाद नार्थ जनपद फिरोजाबाद।
12. मु0अ0स0 662/22 धारा 379/411 भादवि थाना फिरोजाबाद नार्थ जनपद फिरोजाबाद।
13. मु0अ0स0 448/22धारा 399/402 भादवि थाना फिरोजाबाद साऊथ जनपद फिरोजाबाद।
14. मु0अ0स0 449/22 धारा 3/25 शस्त्रअधि0 थाना फिरोजाबाद साउथ जनपद फिरोजाबाद।
15. मु0अ0स0 544/22 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना फिरोजाबाद साऊथ जनपद फिरोजाबाद।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 संजय कुमार सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 अमरेश कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 जयसिंह नागर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 10 दीपक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 688 आदित्य कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 446 आदेश थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 719 बाल किशन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!