
जनपद मुजफ्फरनगर
अवगत कराना है कि मिशन शक्ति अभियान फेज-3 के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पडने वाले गांवों, कस्बों, स्कूलों में महिलाओं/छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा रहा है साथ ही महिलाओं/छात्राओं को घरेलू हिंसा, बाल अपराध, यौन उत्पीड़न, सेफ-अनसेफ टच आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है।
शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलायी जा रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थय सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है साथ ही सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का भी आदान-प्रदान करते हुए प्रत्येक थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।
मीडिया सेल
मुजफ्फरनगर पुलिस