[aioseo_breadcrumbs]

मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, एंटी रोमियो टीमों ने दी हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की जानकारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 9 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने ‘मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

 

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्र तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This