[aioseo_breadcrumbs]

ऑपरेशन सवेरा के तहत भोपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.080 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 9 जुलाई 2026। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस ने एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मोरना-जानसठ रोड स्थित राजा ब्रिक्स फील्ड, ग्राम भेड़ाहेड़ी के पास पुलिया से अभियुक्त सनी पुत्र देवराज, निवासी जवाहर नगर, रोहटा रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.080 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भोपा में मु0अ0सं0 190/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पिंटू चौधरी, कांस्टेबल अनुपम यादव एवं कांस्टेबल आमिर खान शामिल रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This