कैराना (शामली)। सूबे में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत बुधवार को शामली जिले की कैराना तहसील में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) सहारनपुर की टीम ने एक पीड़ित किसान की शिकायत पर जाल बिछाकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) धर्मवीर सिंह को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तहसील परिसर में हुई इस अचानक कार्रवाई से वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है
[aioseo_breadcrumbs]
कैराना तहसील में ₹6,000 की रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Share This Article
Gold and Silver price
मौसम की जानकारी
Advertisement
Gold and Silver price
मौसम की जानकारी
Live Poll
[democracy id="1"]

