[aioseo_breadcrumbs]

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कम लोन स्वीकृति पर सीडीओ नाराज

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 9 जुलाई 2026। मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ऋण स्वीकृति की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया तथा भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए शाखा प्रबंधकों को सुधार लाने की चेतावनी दी।

 

सीडीओ ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि योजना से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर कल तक ऋण वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This