[aioseo_breadcrumbs]

दीक्षोत्सव-2025-26 के अंतर्गत चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में एक घंटे का सामूहिक पुस्तक पठन कार्यक्रम आयोजित

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 07 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के दिशा निर्देशों के अनुपालन में तथा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के प्रस्तावित दीक्षान्त समारोह 2025-26 से पूर्व मनाए जा रहे दीक्षोत्सव के अंतर्गत चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक एक घंटे का सामूहिक पुस्तक पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्षों में विभिन्न विषयों की पुस्तकों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया। पूरे एक घंटे तक विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन, एकाग्रता एवं उत्साह के साथ पुस्तक पठन कर ज्ञानार्जन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि पुस्तकें मानव जीवन की सच्ची मित्र एवं ज्ञान का सर्वोत्तम स्रोत हैं। नियमित अध्ययन से न केवल बौद्धिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।

 

 

इस अवसर पर  डॉ. जी.आर.किशोर ,डॉ ओमबीर सिंह, डॉ.स्वशंख कुमार , डॉ रेखा भावनानी ,डॉ. मीनाक्षी मलिक  , डॉ  कुलदीप यादव , डॉ रविंद्र कुमार , डॉ प्राची चौधरी , डॉ गौरव जैन ,सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करते हुए पुस्तक संस्कृति को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुस्तक पठन के महत्व को आत्मसात किया। महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अध्ययनशीलता, बौद्धिक जिज्ञासा, रचनात्मक सोच तथा आजीवन सीखने की संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

सधन्यवाद

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This