[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह आयोजित

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 7 जुलाई 2026। जनपद में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और 25 आशा कार्यकर्त्रियों सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीरपाल निर्वाल रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती दीक्षा, मिशन शक्ति समन्वयक श्रीमती बीना शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना पंवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी वक्ताओं ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।

 

प्रशिक्षण के बाद आयोजित सम्मान समारोह में सभी 50 प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप मिल्टन की वाटर बोतल और जूट के थैले भेंट किए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षण सामग्री, पेयजल और जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This