[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 4 उपभोक्ता पकड़े गए

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 6 जुलाई — अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को विजिलेंस (पुलिस बल) की टीम के साथ विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

 

अभियान में सहायक अभियंता (टेस्ट) वीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता (उ.प्र.) विपिन कुमार, अवर अभियंता (जेई) श्रीराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान 4 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिनमें एक वाणिज्यिक उपभोक्ता के यहां 4 किलोवाट का मीटर टैंपर भी मिला।

 

विद्युत विभाग के अनुसार संबंधित मामलों में विभागीय नियमों के तहत विद्युत अधिनियम की धारा-135 के अंतर्गत राजस्व निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान 30 नए उपभोक्ताओं के संयोजन भी किए गए, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 2 लाख रुपये की धनराशि साइट पर ही जमा कराई गई।

 

अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली चोरी से बचें, अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से बिजली का सदुपयोग कर ऊर्जा बचाने की अपील की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This