[aioseo_breadcrumbs]

बुढ़ाना तहसील समाधान दिवस में पहुंचे एसपी ग्रामीण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर: संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता एवं सुनील तायल के नेतृत्व में एमडीए सचिव राकेश बहादुर सिंह और सहायक अभियंता भरत पाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सील की गई दुकानों, होटल और कोचिंग सेंटरों के मुद्दे पर व्यापारियों का पक्ष रखते हुए राहत की मांग की।

 

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जो कोचिंग सेंटर केंद्र सरकार की गाइडलाइन के दायरे में आते हैं, उन्हें राहत दी जाए। वहीं जिन संस्थानों को औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, उनके लिए एक ही स्थान पर नक्शा और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराने की व्यवस्था की जाए।

 

एमडीए सचिव ने बताया कि विभाग का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से भी नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसे निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किया जाता है। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए विभाग जल्द बैठक कर राहत के विकल्पों पर विचार करेगा।

बैठक में छोटे कोचिंग सेंटर संचालकों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए नियमों के पालन के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। होटल व्यवसायियों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जिस पर एमडीए सचिव ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है, उन्हें राहत दी गई है और अन्य व्यापारियों से भी एमडीए व अग्निशमन विभाग की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने की अपील की गई।

 

बैठक में जनार्दन विश्वकर्मा, विशाल जैन, विजय प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, रिजवान, भूपेंद्र गोयल, ललित कुमार, गौरव कुमार, अंकुर कुमार, विजय कुमार, आकाश अग्रवाल, हर्षद राठी, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This