मुजफ्फरनगर

*टाटा 1mg लैब ने मुजफ्फरनगर में बढ़ाया एक और कदम,अब गांधी कॉलोनी क्षेत्र में भी खुला कलेक्शन सेंटर, लोगों ने टाटा 1mg लैब की सेवाओं पर किया मजबूत भरोसा*

*टाटा 1mg लैब ने मुजफ्फरनगर में बढ़ाया एक और कदम,अब गांधी कॉलोनी क्षेत्र में भी खुला कलेक्शन सेंटर, लोगों ने टाटा 1mg लैब की सेवाओं पर किया मजबूत भरोसा*

जनपद मुजफ्फरनगर की नई मंडी क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास टाटा 1mg लैब का शुभारंभ किया गया। टाटा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपने कदम रखते हुए मुजफ्फरनगर में टाटा 1mg लैब के एक और कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर डा एम आर एस गोयल ,डॉक्टर एससी गुप्ता, डॉक्टर एम के बंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टाटा 1 एमजी लैब में उच्च कोटि की सुविधा प्रदान की जाएगी, साथ ही लैब में की जाने वाली जांचे सटीक व कुशल लैब टेक्नीशियनो के द्वारा की जाएगी। टाटा एक लोकप्रिय नाम है जिसने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया है और जिस प्रकार आमजन को टाटा पर भरोसा है इस प्रकार चिकित्सा के क्षेत्र में टाटा 1mg लैब पर भी आमजन अपना भरोसा कायम कर रहे हैं। लैब संचालक नितिन गोयल ने लैब की विशेषताओं व लैब में की जाने वाली जांचो के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि लैब में सभी प्रकार की जांच उचित दाम पर की जाएगी साथ ही जांच के उपरांत सटीक निष्कर्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा टाटा अपने नाम में ही एक विश्वास रखता है और आगे भी टाटा चिकित्सा के क्षेत्र में इस विश्वास को कायम रखेगा और सभी चुनौतियों में खरा उतरेगा। और लैबो के मुकाबले टाटा 1mg लैब में उचित दामों पर आमजन को सभी जाचे उपलब्ध कराई जाएंगी, और यही सबसे बड़ा कारण है आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में पैथोलॉजी लैब के क्षेत्र में टाटा 1mg लैब ने बहुत ही जल्द लोगों का भरोसा जीता है , और टाटा 1mg लैब अग्रणीय लैब में शुमार होती जा रही है, कलेक्शन सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर डॉक्टर दीपक गोयल, डॉक्टर रश्मि गोयल, डॉक्टर मुकेश जैन ,डॉक्टर ईश्वर चंद्र, डॉक्टर रोहित कुमार, डॉ मनीष सहित अनेक चिकित्सक व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!