मुजफ्फरनगर – शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजने के निर्देश दिए, जिससे पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण एवं महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








