[aioseo_breadcrumbs]

मेरठ – भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से की मुलाकात, विपिन जाटव और ललिता गौतम हत्याकांड में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Share This Article

मेरठ – डॉक्टर रवि प्रकाश (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा), डॉ. यशवंत सिंह (पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) तथा विनोद हरित (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी से मुलाकात कर कंकरखेड़ा के विपिन जाटव हत्याकांड एवं ग्राम थिरोट की ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कंकरखेड़ा निवासी विपिन जाटव की 21 जून को तालिब मोहम्मद और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी तालिब को 22 जून को जेल भेज दिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि मामले में एससी-एसटी एक्ट नहीं लगाया गया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही पीड़ित परिवार ने थाना कंकरखेड़ा पुलिस पर अभद्र व्यवहार और शिकायतों को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया।

 

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में एससी-एसटी एक्ट लगाए जाने की आवश्यकता का तत्काल परीक्षण किया जाए तथा विवेचना के दौरान सभी साक्ष्यों का गंभीरता से संकलन कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

प्रतिनिधिमंडल ने रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम थिरोट निवासी एवं वर्तमान में टीपी नगर क्षेत्र की रहने वाली ललिता गौतम हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधियों के अनुसार 15 मई को ललिता का अपहरण किया गया था और 17 मई को उसका शव बरामद हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस ने केवल मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया, जबकि हत्या में कथित रूप से शामिल उसके भाई के विरुद्ध अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।

 

इस मामले में भी डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान ऋषि पाल भंडारी (ब्लॉक प्रमुख पति, दौराला), कुलदीप मसूरी (पूर्व जिला मंत्री, युवा मोर्चा), विनोद राज वाल्मीकि, मोंटू सागर, विक्रांत गौतम, किसान नेता बृजमोहन सिंह, अजय सागर, प्रवीण गौतम, शिवम जाटव, अनिकेत सागर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं दोनों पीड़ित परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This