
सिद्धपीठ माता पूर्णागिरि आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर – शुकतीर्थ स्थित सिद्धपीठ माता पूर्णागिरि आश्रम में ब्रह्मलीन पूज्य श्री श्री 1008 गुरु हनुमान दास जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने सहभागिता कर उपस्थित साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर पर संतों के सानिध्य में सहभागिता की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप



