[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शारीरिक फिटनेस तथा बेहतर कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड का संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह ने किया।

एसएसपी ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई, टोलीवार टर्नआउट का निरीक्षण किया तथा शस्त्रों के संचालन और रखरखाव का अभ्यास भी कराया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।

 

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस वाहनों की हूटर, लाइट, प्राथमिक उपचार किट सहित अन्य उपकरणों की जांच की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर रिस्पॉन्स टाइम बनाए रखने, समय से ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस भोजनालय, बैरकों और मोटर परिवहन शाखा का भी जायजा लिया गया। वाहनों की साफ-सफाई, रखरखाव और संबंधित अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अंत में एसएसपी ने आदेश कक्ष में अर्दली रूम लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा रजिस्टरों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This