[aioseo_breadcrumbs]

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसएसपी को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को तिलक लगाकर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट व उपहार भेंट किए और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बालिका एवं महिला सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन 1090 और यूपी-112 के बारे में बताया।

एसएसपी ने छात्राओं को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुजफ्फरनगर पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This