त्योहारों को लेकर बघरा में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। आगामी पर्व-त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने थाना तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।…

