[aioseo_breadcrumbs]

त्योहारों को लेकर बघरा में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आगामी पर्व-त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने थाना तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेन्द्र सिंह यादव, थानाध्यक्ष तितावी जयवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This