मुजफ्फरनगर। ग्राम मलिकपुरा (कवाल) में स्व. सचिन एवं गौरव की पुण्यतिथि के अवसर पर शांति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं किसान संगठनों से जुड़े अनेक प्रबुद्ध एवं सम्मानित लोगों ने पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शांति यज्ञ में सहभागिता की तथा स्व. सचिन एवं गौरव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगतों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा परिवार के प्रति भी संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम में सामाजिक एवं किसान संगठनों से जुड़े लोगों की भी सहभागिता रही।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









