मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने पुलिसबल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च मीनाक्षी चौक, शिव चौक, भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, हनुमान चौक से शामली स्टैंड तक किया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए
आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, कोतवाली नगर प्रभारी बृजेश शर्मा, खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









