[aioseo_breadcrumbs]

जिला महिला चिकित्सालय में महिला आयोग अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 27 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान (राज्यमंत्री स्तर) एवं सदस्य सपना ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली गई। आशाओं से भी उनके कार्य और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

अध्यक्ष एवं सदस्य ने भर्ती मरीजों, तीमारदारों और अन्य लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाइयों, भोजन, साफ-सफाई और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा की।

इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवजात कन्याओं एवं उनके परिवारों के साथ खुशी साझा करते हुए आवश्यक सामग्री से युक्त किट वितरित की गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना, कन्या के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तैवतिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, चिकित्सालय प्रबंधक प्रियंका तोमर, शिवांगी सहित स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बेटी का जन्म उत्सव है, उसका सम्मान हमारा दायित्व है और उसका उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This