[aioseo_breadcrumbs]

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, स्मार्ट कार्ड जरूरी

Share This Article

लखनऊ। रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड किसी भी बस अड्डे पर आधार कार्ड दिखाकर बनवाया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड के लिए 118 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है और यह पांच साल तक मान्य रहेगा।

परिवहन निगम जल्द ही इस योजना की पूरी कार्ययोजना जारी करेगा। निगम की बसों में लगे ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यूइंग मशीन) में स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था की जाएगी।

आंकड़ों के अनुसार रोडवेज बसों में प्रतिदिन 60 वर्ष से अधिक उम्र की औसतन 88,438 महिलाएं यात्रा करती हैं। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का लाइव प्रसारण गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया गया। गाजियाबाद में ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की 20 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This