[aioseo_breadcrumbs]

आईजीआरएस में लगातार पांच माह प्रथम स्थान, एसएसपी ने शाखा कर्मियों को किया सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में जनपद मुजफ्फरनगर ने लगातार पांच माह प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है।

इस उपलब्धि पर 27 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आईजीआरएस शाखा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित शाखा के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ₹10,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आईजीआरएस शाखा द्वारा प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें संबंधित अधिकारी व थाना स्तर पर भेजा जाता है। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

एसएसपी ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This