शामली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान आज बंतीखेड़ा पहुंचकर कलाकार एवं सिंगर अंकित बालियान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल पिता एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की। संजीव बालियान ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








