[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली और कांवड़ यात्रा तैयारियों पर दिए निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मुख्य अभियंता विद्युत विनोद गुप्ता ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्व वसूली, कम बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं की जांच तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य अभियंता ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाई जाए और कम खपत वाले उपभोक्ताओं की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिजली चोरी की रोकथाम एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

 

आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों से शासन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन करने और आमजन को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This