[aioseo_breadcrumbs]

भा वि प नारायणी शाखा द्वारा बच्चों के लिए किया गया नि:शुल्क आध्यात्मिक कक्षाओं का आयोजन

Share This Article

भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, उत्तम संस्कारों एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से निशुल्क आध्यात्मिक कक्षाओं का आयोजन ओम पैराडाइज स्थित क्लब हाउस में किया गया l

जिसमें बच्चों ने मंत्र उच्चारण, आरती, हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, श्री राम स्तुति, शंख वादन, दुर्गा देवी के 108 नाम, सनातनी चिन्ह एवं श्लोक आदि का ज्ञान प्राप्त किया l

वैदिक शिक्षक के रूप में श्रीमती रुचि अग्रवाल एवं श्रीमती संगीता चौधरी जी (प्राचार्य ताराचंद वेदिक पुत्री पीजी कॉलेज) उपस्थिति रही जिन्होंने बच्चों को शिक्षा प्रदान की l

 

मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज बंसल जी (प्रांतीय संगठन सचिव) एवं श्रीमती अलका सिंघल जी (प्रांतीय प्रकल्प संयोजक योग) उपस्थित रहे l

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रभु स्तुति करके की गई l

तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक श्रीमती कनिका अग्रवाल एवं श्रीमती गीता गोयल द्वारा मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया l इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l

अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों के लिए इस प्रकार संस्कार शिविर चलाए जाने पर नारायणी शाखा को साधुवाद दिया l

शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि इन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक ज्ञान एवं संस्कार, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच, भारतीय संस्कृति से जुड़ाव, अनुशासन एवं एकाग्रता तथा शांत एवं आनंद में जीवन के प्रति जागरूकता पैदा करना है l

कार्यक्रम उपरांत बच्चों को जलपान भी वितरण किया गयाl

 शाखा अध्यक्ष श्रीमती मानसी वर्मा ने बताया कि नारायणी शाखा समय-समय पर सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के शिविरों का आयोजन करती रहती है l अंत में महिला सहभागिता श्रीमती गीता गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This