[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर, आठ बीड़ी के पैकेट, 22 सिगरेट के पैकेट, 2,150 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम निरमानी निवासी विनोद ने हरसौली मंदिर के पास स्थित अपनी दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्वाति हॉस्पिटल से बरवाला जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम निवासी नगला मूसा, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद तथा नावेद निवासी रिहान गार्डन के पास, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना एवं थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This