[aioseo_breadcrumbs]

सीए दिवस पर आई सी ए आई की मुजफ्फरनगर ब्रांच द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित

Share This Article

मुजफ्फरनगर – 1 जुलाई को आईसीएआई की जानसठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर ब्रांच द्वारा सीए दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व वृक्षारोपण से हुई | इसके पश्चात ब्लड डोनेशन एवं निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों के साथ-साथ आम जनमानस का भी निशुल्क चेकअप जिसमे आई , हार्ट , डेन्टल , जनरल आदि चेकअप किए गए l जिसके उद्घाटन मे मुख्य अतिथि के रूप में श्री सचिन अग्रवाल डायरेक्टर ऑफ़ बिंदल ग्रुप ,श्री राजेंद्र पॉल सर्कल हेड पी.न.बी एवं श्री संदीप रंजन AGM एमसीसी पी.न.बी मौजूद रहे |

 

शाम को सीए मेंबर्स व उनके परिवारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे नए बने सीए’स का सम्मान किया गया एवं सीए मेम्बर्स के अभिभावकों एवं जिनके सीए प्रैक्टिस मे 25 वर्ष पूरे हुए हैं उनको सम्मानित किया गया |

सीए सदस्यों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया l

ब्रांच अध्यक्ष सीए सुनील कुमार व सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल ने सीए दिवस के महत्व को रेखांकित किया और सभी सीए सदस्यों को बधाई दी | कार्यक्रम की सफलता मे वाईस चेयरमैन सीए संजय बंसल , सिकासा चेयरमैन सीए सागर मंगल , कोषाध्यक्ष सीए अंकिता कौशल एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा |

 अंत में सचिव सीए अतुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This