[aioseo_breadcrumbs]

भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की महाआरती का भव्य आयोजन

Share This Article

मुजफ्फरनगर – भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के उद्देश्यों को साकार करते हुए संकीर्तन भवन, नई मंडी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय प्रकल्प संयोजक (एनीमिया मुक्त भारत) एकता माहेश्वरी तथा प्रांतीय प्रकल्प संयोजक (देहदान) कौशल कृष्ण अग्रवाल सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सुचिता बंसल ने किया।

 

इस अवसर पर शाखा की सदस्याओं कनिका अग्रवाल, अनिका गोयल, मनीषा अग्रवाल, किनी गोयल, रेणु गोयल, दिव्या स्वरूप सहित अनेक सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शाखा के बच्चों ने भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को भोग एवं प्रसाद वितरित किया गया। अतिथियों ने शाखा अध्यक्ष मानसी वर्मा, सचिव अमीषी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजलि गोयल एवं महिला सहभागिता प्रमुख गीता गोयल के सफल आयोजन की सराहना करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

 

शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि नारायणी शाखा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर समाज में सेवा और संस्कारों का संदेश देती रहती है। अंत में शाखा सचिव अमीषी अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

पूरा आयोजन भक्ति, श्रद्धा और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This