[aioseo_breadcrumbs]

संगीत की प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के ‘सुरमई’ कार्यक्रम में बिखरे सुरों के रंग

Share This Article

मुजफ्फरनगर – माँ सरस्वती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के तत्वावधान में भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम “सुरमई” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, तबला वादन एवं समूह गायन की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। विशेष मिश्रा, आर्यन, एकता शर्मा, प्रणव, हर्षित चौहान, अक्षिता धीमान, वंशिका और प्रिंस सहित अनेक कलाकारों ने विभिन्न रागों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं निलेश मिश्र के तबला एकल वादन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम में पुरुष, महिला एवं बाल वर्ग के प्रतिभागियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने समूह गान “चल कर के चाँद पर हम” प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This