संगीत की प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के ‘सुरमई’ कार्यक्रम में बिखरे सुरों के रंग
मुजफ्फरनगर – माँ सरस्वती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगीत-सरिता म्यूज़िक एकेडमी के तत्वावधान में भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम “सुरमई” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, तबला…

