[aioseo_breadcrumbs]

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर 02 – जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न होने पाए साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच एवं पहचान सत्यापन किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।परीक्षा के दौरान पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This