सामाजिक

आज मनाया जा रहा है World Photography Day, इन खास संदेशों के जरिए दें करीबियों को शुभकामनाएं

आज मनाया जा रहा है World Photography Day, इन खास संदेशों के जरिए दें करीबियों को शुभकामनाएं

World Photography Day 2023 हर साल 19 अगस्त को दुनियाभर में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन तस्वीरों के महत्व को समझाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। हर किसी के जीवन में तस्वीरों का काफी महत्व होता है। ये हमारी खट्टी-मीठी यादों को संजोकर रखते हैं। कई बार हमें तस्वीरों के माध्यम से ही रोचक जानकारी मिलती है।

HIGHLIGHTS
विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत साल 1837 में फ्रांस से हुई थी।
तस्वीरों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।
फ्रांसीसी लुई डागुएरे और जोसेफ नाइसफोर ने विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

Day 2023: तस्वीरों का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं। ये पुरानी यादों को ताजा कर देती हैं। तस्वीरों के जरिए ही हम बीते हुए पल को कुछ देर के लिए जी भी लेते हैं। तस्वीरों के इसी महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।

यह दिन फोटोग्राफी के क्षेत्र में अमुल्य योगदानों की सराहान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1837 में फ्रांस से हुई थी। फ्रांसीसी लुई डागुएरे और जोसेफ नाइसफोर ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तब से दुनियाभर में हर साल यह दिन विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिए विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

फोटोग्राफी में वास्तविकता

इतनी सूक्ष्म होती है कि

वह वास्तविकता से भी अधिक

वास्तविक हो जाती है

कभी गौर कीजिएगा।

Happy World Photography Day

जीवन जीने की कला भी एक फोटोग्राफी है

उसे अच्छी तरह से एडिट करें

और फिर देखें,

ये दुनिया उसे कितना पसंद करती है।

Happy World Photography Day

जब आप कैमरे की नजर से

दुनिया को देखना शुरू करते हैं

तो एक अलग ही दुनिया दिखती है

जो बहुत ही खूबसूरत होती है।

Happy World Photography Day

अपने कैमरे से आप जो तस्वीर लेते हैं

दरअसल वह आपकी कल्पना होती है

जिसे आप वास्तव में देखना चाहते हैं।

Happy World Photography Day

जब लोग आपसे पूछें कि

किसी की तस्वीर उतारने को

आप कौन सा उपकरण प्रयोग करते हैं

तो उन्हें जवाब दें- अपनी आंखें।

Happy World Photography Day

फोटोग्राफी में वास्तविकता

इतनी सूक्ष्म होती है कि

वह वास्तविकता से भी अधिक

वास्तविक हो जाती है

कभी गौर कीजिएगा।

Happy World Photography Day

फोटोग्राफर वो जादूगर होता है

जो किसी खास पल को

अपने कैमरे में कैद कर

खुशियों का आकार देता है।

Happy World Photography Day

ऐ दोस्त,फोटोग्राफी भी जिन्दगी की तरह होती है,

फोटो और सफलता मेहनत करने के बाद ही अच्छी मिलती है।

Happy World Photography Day

उम्र चाहे कितनी ही ढल जाए

तस्वीरें उस जवानी को

खूबसूरती से याद दिला देती है।

Happy World Photography Day

उम्र ढलने के साथ कम हो रहे प्यार को

चंद पुरानी तस्वीरें बढ़ा देती है।

यकीन ना आये तो कभी अकेले में

अपने चाहने वालों की तस्वीर

देखकर महसूस करना।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!