राष्ट्रीय

कावंड यात्रा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन के द्वारा मुख्य स्थानो का किया गया निरीक्षण

कावंड यात्रा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन के द्वारा मुख्य स्थानो का किया गया निरीक्षण

कावंड मार्ग काे दुरस्त करने के दिये गये निर्देश— अपर जिलाधिकारी प्रशासन*

आज दिनांक *03 जौलाई 2023* को अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा जनपद के मुख्य स्थानो का निरीक्षण किया गया। श्रावण मास के पावन पर्व पर कांवड यात्रा में दूर— दराज राज्यो से कावंडियो कावड़ लेकर जाते है तथा जनपद में इस दौरान अनेक कावड़ियों का आगमन होता है जों शिव चौक के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करते है।
उक्त् निरीक्षण के क्रम मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा रामपुर तिराहा‚ शिवचौक‚ भूराहेडी चैक पोस्ट तथा गंग नहर पटरी मार्ग का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कावड़ यात्रा में आये हुए कावडियों को किसी भी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पडे इसका विशेष ध्यान सम्बन्धित अधिकरियों द्वारा रखा जाए। बैरीकेडस व सी०सी०टी०वी० आदि को सुचारू रूप से लगाने के निर्देश दिये गये। जनपद में कावड मार्ग में विद्‍युत आपूर्ति को अधिक समय के लिए बाधित न किया जाए। कावड़ यात्रा में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं खोया–पाया केन्द्रों को दुरूस्त कर व्यावस्था पूर्ण कर ली जाए। कांवड यात्रा के दौरान जिले मे आने व जाने के लिये मार्गों का उचित प्रबन्धन व रूट प्लान तैयार किया जाए। इसी क्रम मे सभी संबधित विभागो के अधिकारियो को कावंड यात्रा के शुरू होने से पहले मुख्य सभी मुख्य मार्गो पर कैमरे‚ पथ प्राकाश‚ चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था‚ बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार करने के निर्देश दिये गये।
उक्त निरीक्षण मे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मौजूद रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!