ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गौतम गंभीर को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है भाजपा? ऐसे मिल रहे संकेत

गौतम गंभीर को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है भाजपा? ऐसे मिल रहे संकेत

गौतम गंभीर को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है भाजपा? ऐसे मिल रहे संकेत

दिल्ली में अगले साल नगर निगम के चुनाव होने है। माना जा रहा है कि नगर निगम चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होगी। इन सबके बीच सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा बड़ा बदलाव कर सकती है। दरअसल, हाल में ही पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष के साथ भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद गौतम गंभीर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि निगम चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव कर सकती है। दिल्ली में वर्तमान में आदेश गुप्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उनसे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज तिवारी के पास थी। माना जा रहा है कि गौतम गंभीर लगातार केजरीवाल सरकार पर आक्रामक तेवर अपनाए रहते हैं। केजरीवाल सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हैं। ऐसे में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!