राष्ट्रीय

रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- नई सोच के तहत आगे बढ़ रहा देश

रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- नई सोच के तहत आगे बढ़ रहा देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन की शुरूआत प्रधानमंत्री ने इंदौर हादसे पर दुख जताते हुए किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे पहले इंदौर मंदिर में रामनवमी को जो हादसा हुआ, मैं उसके प्रति अपना दुख व्यक्त करता हूं। इस हादसे में जो लोग असमय हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय के अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा। मोदी ने कहा कि आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं। इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही। वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भारत अब 21वीं सदी में नई सोच के तहत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं, नई परंपराएं बन रही हैं, आज के कार्यक्रम इसी का एक उत्तम उदाहरण है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हमारे राष्ट्र के कौशल, क्षमता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान ज़रूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है। लेकिन आप देखिए…एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!