[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – नई मण्डी पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी के परिजनों को किशोरी के अपहरण व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Share This Article

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 1.04.2026 को वादिया द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त दीपक पुत्र प्रमोद निवासी, बीराखेडी थाना गंगोह, सहारनपुर द्वारा उनके पति को फोन पर जान से मारने की तथा उनकी नाबालिग पुत्री को उठा कर ले जाने की धमकी दी गयी। महिला संबंधी अपराधों में जीरो टालरेंस की नीति के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0-156/2026 धारा 352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.04.2026 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1-* दीपक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बीराखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर हाल पता आवास विकास कालोनी काशीराम थाना सदर बाजार सहारनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0156/2026 धारा 352/351(3) बी0एन0एस0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 आकाश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* है0का0 473 पुष्पेन्द्र कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।3

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This