मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर – रतनपुरी पुलिस ने पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण करने के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे किए बरामद

मुजफ्फरनगर - रतनपुरी पुलिस ने पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण करने के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे किए बरामद

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक देहात महादिक अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिहं व थानाप्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 18.04.2026 को थानाक्षेत्र रतनपुरी के अन्तर्गत ग्राम मौहम्मदपुर माफी में उमरेज पुत्र कसमुद्दीन के घेर में अवैध रूप संचालित पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई जिसमें 02 नाबालिग किशोर घायल हो गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। ।

आज दिनांक 19.04.2026 को थाना रतनपुरी पुलिस उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा घटनास्थल के पास बने गोदाम व अन्य दो स्थानों पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में बने अधबने पटाखे, पटाखा निर्माण करने के उपकरण व सामग्री बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शमशाद उर्फ सद्दाम पुत्र अबरार निवासी ग्राम फरूख नगर थाना टीला मोड, गाजियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष।

*2.* मौहम्मद मियां पुत्र शमशाद निवासी फरूख नगर थाना टीला, मोड, गाजियाबाद, उम्र करीब 48 वर्ष।

*3.* सौरभ पुत्र विनोद निवासी ग्राम आवास-विकास कालोनी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 23 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

* 60 पेटी अनार बम

* 05 पेटी इलैक्ट्रानिक शॉट

* 03 पेटी फुलझडी

* 01 कट्टा फुलझडी (बर्थडे कैन्डी)

* 04 कट्टे अधबने अनार बम

* पैकिंग का सामान (खाली रैपर 1000, 10 कट्टे पटाखे बनाने हेतु खाली खोल नली के, पॉलीथिन 50 किलो ग्राम, स्टैपर, पिन, गोंद 2 किलोग्राम,कैंची, 05 टेप आदि)

* बारूद 100 किलोग्राम

* पोटाश 90 किलोग्राम

* अशर्फी दाना 02 किलोग्राम

* गंधक 02 किलोग्राम

* 08 डाई

* 04 प्रेशर मशीन

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 58/2026 धारा 125,288,326(जी),110 बीएनएस व 5 विस्फोटक पदार्थ अधि0,9बी विस्पोटक अधि0 थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि अक्षय खारी थाना रनतपुरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 सुनील कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 कृष्ण यादव थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 106 नवीन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 38 फजलु रहमान थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!