[aioseo_breadcrumbs]

प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड(दीक्षांत परेड) की फुल ड्रेस रिहर्सल का SSP मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया निरीक्षण,

Share This Article

दिनांक 24.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर स्थित परेड ग्राउंड पर दिनांक 26.04.2026 को आयोजित होने वाली प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड(दीक्षांत परेड) की फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की समस्त व्यवस्थाओं-परेड अनुशासन, ड्रिल की गुणवत्ता, मार्च पास्ट, सलामी की प्रक्रिया, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराया जाए, जिससे जनपद पुलिस की उत्कृष्ट छवि परिलक्षित हो।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का संचालन प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल, द्वितीय कमांडर अंकित कुमार तथा तृतीय कमांडर जयवीर सिंह द्वारा किया गया। परेड द्वारा सलामी मंच से गुजरते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ससम्मान सलामी दी गयी, जिस पर महोदय द्वारा परेड की सराहना करते हुए प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की प्रशंसा की गयी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पासिंग आउट परेड प्रशिक्षु आरक्षियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनके कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को भविष्य में ईमानदारी, निष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

???? इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती पायी गयीं तथा संबंधित अधिकारियों को शेष तैयारियों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी पासिंग आउट परेड को भव्य एवं सफल बनाया जा सके।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This