राज्य

बरेली में हनीट्रैप गैंग ने पुलिसवालो, कारोबारियों समेत 35 लोगों से ठगे ढाई करोड़,

बरेली में हनीट्रैप गैंग ने पुलिसवालो, कारोबारियों समेत 35 लोगों से ठगे ढाई करोड़,

बरेली। जनपद में हनीट्रैप गैंग का मामला सामने आया है। जहा गैंग करीब 35 लोगों से ढाई करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। ठगी के शिकार लोगों में रिटायर्ड अधिकारी, पुलिसकर्मी, व्यापारी और नेता भी शामिल हैं। गैंग की महिलाएं और लड़कियां अलग-अलग लोगों को हनीट्रैप में फंसाती थीं। ये पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती करती थीं। फिर प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करती थीं।

आपको बता दें कि 8 जून को एक महिला ने कैंट थाने में एक लड़की और एक लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो हनीट्रैप का मामला सामने आया। अभी तक पुलिस के पास कुल 6 शिकायत पहुंची हैं। इनमें से 3 मामलों में FIR हुई है।

,

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!