फैंथम हॉल डिस्ट्रिक्ट बार मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद इकाई द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन कर आयकर की दी गई जानकारियां*
फैंथम हॉल डिस्ट्रिक्ट बार मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद इकाई द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन कर आयकर की दी गई जानकारियां*

*फैंथम हॉल डिस्ट्रिक्ट बार मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद इकाई द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन कर आयकर की दी गई जानकारियां*
जनपद मुजफ्फरनगर के फैंथम हॉल डिस्ट्रिक्ट बार मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद इकाई द्वारा स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज जनपद सागर मध्य प्रदेश अनुज कुमार रहे, वही कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन शलभ कौशिक मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे , स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम में शलभ कौशिक द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में आयकर को लेकर किए गए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया गया की साल में आय के अनुसार किन लोगों को कितना टैक्स देना है और कितनी छूट टैक्स में दी जाएगी सरकार की ओर से यह सब आधारभूत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा मध्यमवर्गीय के लिए बड़ी राहत दी गई है इसी के साथ उन्होंने बताया 1 अप्रैल 2023 से 1 अप्रैल 2024 तक यदि आप टैक्स नहीं भर पाते तो टैक्स भरने की ड्यू डेट 31 जुलाई 2024 होगी। उन्होंने कहा इस बार के बजट में सरकार द्वारा मध्यमवर्गीय समेत बड़े-बड़े व्यापारियों को भी टैक्स में राहत दी गई है। कार्यक्रम में महामंत्री हरिओम गोयल, अमित वर्मा, रविदत्त, नीरज पाल, विकास वत्स , अभिलाष गुप्ता, दीपक शर्मा रविशंकर अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे