तीरंदाज दीपिका आसानी से दूसरे दौर में, भूटान की कर्मा को आसानी से हराया
तीरंदाज दीपिका आसानी से दूसरे दौर में, भूटान की कर्मा को आसानी से हराया

तोक्यो। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद बुधवार को यहां भूटान की कर्मा को आसानी से 0-6 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व की शीर्ष तीरंदाज दीपिका बेहद शांतचित नजर आयी और उन्होंने अपने तीर चलाने में थोड़ा समय लिया। वह अगले दौर में अमेरिका की 24वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर मुसिनो फर्नाडिस का सामना करेंगी।
#TokyoOlympics: Archer Deepika Kumari beats Bhutan's Bhu Karma 6-0 in women's individual 1/32 Eliminations.
(Pic Courtesy: SAIMedia Twitter) pic.twitter.com/vnMvAt2fWO
— ANI (@ANI) July 28, 2021
दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई लेकिन भूटानी खिलाड़ी किसी समय उन्हें चुनौती देते हुए नहीं दिखी। दीपिका ने पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10’ जमाया लेकिन भूटानी तीरंदाज के लगातार गलतियों के कारण दीपिका ने इसमें भी 27-24 से आसान जीत हासिल की।