[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के सदस्य़ों के साथ होली खेलकर हर्षोल्लास से होली का पर्व मनाया गया सभी को दी होली की शुभकामनाएं

Share This Article

दिनांक 05.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाप्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This