साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी द्वारा आवेदिका से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹28,000/- वापस कराई गई
साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी द्वारा आवेदिका से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹28,000/- वापस कराई गई

जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध श इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी द्वारा एक आवेदिका से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹28,000/- उनके बैंक खाते में वापस कराई गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25.10.2025 को थाना रतनपुरी पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम को साइबर फ्रॉड से संबंधित ONLINE / NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदिका शिवांगी पुत्री संजीव कुमार निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अपने खाते से 28,000/-रूपये का साईबर फ्राड होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। थाना रतनपुरी साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदिका से साइबर फ्रॉड कर निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि 28,000/- रूपये उनके खाते में वापस कराये गये।
✅ *मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक, गिफ्ट/ऑफर, लॉटरी, केवाईसी अपडेट अथवा बैंक खाते से संबंधित संदेशों पर बिना सत्यापन क्लिक न करें, “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से डराते-धमकाते हैं और कार्रवाई/गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास करते हैं। आमजन अवगत रहें कि इस प्रकार की कोई भी कार्यवाही फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से नहीं की जाती। किसी भी स्थिति में अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।*
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
